इंटेलिजेंस ब्यूरो में ASO बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

Updated:
विज्ञापन
Intelligence Bureau ASO Recruitment

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Intelligence Bureau ASO Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाना लगभग हर स्टूडेंट का सपना होता है. ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का मौका है. एसएससी की तरफ से केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Intelligence Bureau ASO Recruitment: अगर आप ग्रेजुएशन के बाद किसी दमदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. SSC CGL 2026 के जरिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में Assistant Section Officer यानी ASO बनने का मौका मिल रहा है. देश की सबसे प्रतिष्ठित एजेंसियों में गिने जाने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को शानदार सैलरी, सरकारी सुविधाएं और बेहतरीन करियर ग्रोथ मिलेगी.

SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है. वहीं फॉर्म में सुधार करने का मौका 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक मिलेगा.

Intelligence Bureau ASO Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की ऑफिशियल वेबसाइट SSC Official Website पर जाना होगा.
  • वहां जाकर SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन ओपन करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

SSC CGL 2026 Intelligence Bureau Recruitment Notification Check Here

General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST, महिला और PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

इतनी मिलेगी सैलरी

इंटेलिजेंस ब्यूरो ASO पोस्ट को Pay Level-7 में रखा गया है. इसमें शुरुआती सैलरी 44,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये तक जाती है. इसके अलावा DA, HRA, TA और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. यही वजह है कि SSC CGL की यह पोस्ट सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नौकरियों में शामिल रहती है.

यह भी पढ़ें: CBI, इनकम टैक्स, मंत्रालय में नौकरी का मौका, SSC CGL 2026 में 12000 से ज्यादा वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola