टैक्स लेकर जमादार ने किया पॉकेट गरम, दुकान हटवाने पहुंचे अफसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 1:18 AM
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम के सफाई जमादार दुकानदारों से टैक्स लेकर उसे निगम कार्यालय में जमा नहीं कर रहे हैं. इसका खुलासा शनिवार को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विनित कुमार के समक्ष दुकानदारों ने किया है. बताया गया कि मौसम पर आधारित व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के लिए निगम द्वारा टैक्स लिया जाता […]
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम के सफाई जमादार दुकानदारों से टैक्स लेकर उसे निगम कार्यालय में जमा नहीं कर रहे हैं. इसका खुलासा शनिवार को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विनित कुमार के समक्ष दुकानदारों ने किया है. बताया गया कि मौसम पर आधारित व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के लिए निगम द्वारा टैक्स लिया जाता है. इसके लिए निगम क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए व्यवसायियों द्वारा सबसे पहले निगम कार्यालय में आवेदन दिया जाता है. उस आवेदन के आलोक में निगम द्वारा टैक्स का निर्धारण किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










