बेगूसराय में भीषण गर्मी से मंझौल बेहाल, जलस्तर गिरा, नल-जल योजना फेल, पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग

सांकेतिक तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज धूप, गर्म हवाओं और बिजली की आंख-मिचौली के बीच अब पानी का संकट भी गहराने लगा है. कई पंचायतों में चापाकल सूख गए हैं, जबकि नल-जल योजना भी फेल साबित हो रही है.
Begusarai News : बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज धूप, गर्म हवाओं और बिजली की आंख-मिचौली के बीच अब पानी का संकट भी गहराने लगा है. कई पंचायतों में चापाकल सूख गए हैं, जबकि नल-जल योजना भी फेल साबित हो रही है. सबसे खराब हालात मेहदाशाहपुर पंचायत के बताए जा रहे हैं, जहां लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं.
तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी.
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है. लोग छांव और पानी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि गर्मी की चपेट में आकर रोज कई लोग बीमार पड़ रहे हैं.
रात में मच्छरों का हमला, दिन में बिजली संकट.
भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. लो-वोल्टेज और बार-बार फेज उड़ने की समस्या आम हो गई है. लोगों का कहना है कि दिन में गर्मी से राहत के लिए पंखा तक सही से नहीं चल पा रहा है. वहीं रात में मच्छरों के आतंक से लोग परेशान हैं.
जलस्तर गिरने से सूख गए चापाकल.
गर्मी बढ़ने के साथ ही मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इसके कारण अधिकतर चापाकलों ने जवाब दे दिया है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मेहदाशाहपुर पंचायत में नल-जल योजना बनी शो-पीस.
मेहदाशाहपुर और श्रीपुर पंचायत के कई वार्डों में नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ गई है. खासकर मेहदाशाहपुर पंचायत के वार्ड 1, 2, 3 और 4 में पिछले दो-तीन सप्ताह से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. कई नलों से एक बूंद पानी तक नहीं निकल रहा है.
ग्रामीणों में भारी नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग.
स्थानीय ग्रामीण सिया शरण महतों, प्रदीप पाठक, जय रुद्र शंकर पाठक और देवेंद्र साह समेत दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत लगाए गए नल अब सिर्फ शो-पीस बनकर रह गए हैं.
पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग.
भीषण गर्मी में पानी संकट से परेशान ग्रामीण अब दूसरे वार्डों और इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने और नल-जल योजना को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










