Breaking: गया में पूर्व सांसद के घर पर ड्रग विभाग छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवाई बरामद, इलाके में दहशत...

Published by : Sakshi kumari Updated At : 25 May 2026 9:11 AM

विज्ञापन

ड्रग विभाग की टीम की छापेमारी

Gaya Breaking News: गया में ड्रग विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों की मानें तो पूर्व सासंद के आवास पर छापेमारी की जा रही है. ड्रग विभाग और पुलिस की रेड में भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई है.

विज्ञापन

Gaya Breaking News: (जितेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट) बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी अनुसार गया में ड्रग विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों की मानें तो पूर्व सासंद के आवास पर छापेमारी की जा रही है. ड्रग विभाग और पुलिस की रेड में भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई है.

ड्रग विभाग की छापेमारी जारी, नकली दवाएं बरामद

जानकारी अनुसार पिपरपाती मोहल्ले में पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने छापामारी की है. पुलिस पदाधिकारी और ड्रग विभाग के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेड जारी है. ड्रग इंस्पेक्टर और कोतवाली थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में पूर्व सांसद का नाम सामने आ रहा है.

नशीली दवाओं के साथ कच्चा माल भी बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय आवासन स्थल में जिला पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं के साथ दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद होने की सूचना है. कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

ऊपरी मंजिल पर चल रहा था गुप्त कारोबार

सूत्रों के अनुसार भवन के नीचे पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यालय संचालित होता है, जबकि ऊपरी हिस्से में ताला बंद कमरे में यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था. पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को यहां से दवा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कई संदिग्ध सामग्री भी मिली है.

कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. कई थानों की पुलिस और ड्रग विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. अधिकारियों द्वारा बरामद सामान की जांच की जा रही है. पुलिस और ड्रग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में हैं.माना जा रहा है कि जांच के बाद नकली और नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: गया में साइबर ठगी, जाम में रुकी बोलेरो तभी शातिरों ने डैशबोर्ड से गायब किया फोन, खाते से उड़ाए 73 हजार रुपए

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन