गया: बाराचट्टी में GT रोड गोखुला नदी पुल पर चलती ट्रक का खुला पहिया, डिवाइडर क्षतिग्रस्त; घंटों बाधित रहा यातायात

Updated:
विज्ञापन

बाराचट्टी के गोखूला पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक व मौके पर जुटे लोग। | Prabhat Khabar Network

बाराचट्टी के गोखुला नदी पुल पर नशे में धुत ट्रक चालक की लापरवाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

विज्ञापन

Gaya Ji News: जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) स्थित गोखुला नदी सड़क पुल पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. पुल से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया अचानक खुलकर अलग हो गया, जिससे पुल पर अफरातफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहिया निकलने के बाद अनियंत्रित ट्रक पुल के डिवाइडर से टकराते हुए आड़े-तिरछे खड़ा हो गया, जिससे डिवाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

नशे में धुत था चालक, पुल के गड्ढे में पहिया जाते ही हुआ हादसा

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के अनुसार ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं था. गोखुला नदी पुल की सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जैसे ही अनियंत्रित ट्रक का पहिया गया, जोरदार झटके के कारण पहिया एक्सेल से खुलकर बाहर निकल गया. गनीमत रही कि उस समय पीछे या बराबर में कोई छोटा वाहन या बाइक नहीं थी, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा होने से बच गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम

हादसे के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. क्रेन और स्थानीय कर्मियों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया.

Also Read: गया में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा शहर, जगह-जगह हुआ स्वागत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन