गया: गुरारू में बारह रबीउल अव्वल पर धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ए-पाक से गूंजा इलाका; दिया भाईचारे का संदेश
जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
गुरारू में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.
Gaya Ji News: जिले के गुरारू प्रखंड में बारह रबीउल अव्वल (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के मुबारक मौके पर बुधवार को पारंपरिक अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. समाजसेवी डॉ. एम. नौसाद के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश की खुशियां मनाईं.
आपके शहर में
जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र नात-ए-पाक की मधुर सदाओं से गूंजता रहा और लोगों ने आपसी एकता व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.
बारा मस्जिद से शुरू होकर हाई स्कूल तक पहुंचा जुलूस
जुलूस-ए-मोहम्मदी का संचालन पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार अनुशासित ढंग से किया गया. जुलूस गुरारू स्थित बारा मस्जिद से प्रारंभ हुआ. इसके बाद यह बगडीहा, स्टेशन रोड, परैया रोड और गुरारू मुख्य बाजार से गुजरते हुए स्थानीय हाई स्कूल परिसर पहुंचा, जहां सामूहिक दुआ के साथ इसका समापन हुआ. पूरे रास्ते अकीदतमंद हाथों में परचम लिए नात-ए-पाक और दुरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे.

सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, शांतिपूर्ण रहा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि बारह रबीउल अव्वल पर क्षेत्र में अमन, चैन और पैगंबर साहब के शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुलूस निकालने की पुरानी परंपरा रही है. प्रशासन और स्थानीय प्रबुद्धजनों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जुलूस में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सुद्दु आलम, राजद नेता चांद अली, अशरफ, आशिक, इरफान, मोहम्मद पप्पू सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read: गया में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा शहर, जगह-जगह हुआ स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए