प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई का आरोप, हिरणपुर पुलिस पर उठे सवाल

Published at :13 Apr 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई का आरोप, हिरणपुर पुलिस पर उठे सवाल

हिरणपुर में प्रेस प्रसंग में युवक के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक भर्ती, परिजन न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एसपी आवास

प्रतिनिधि, पाकुड़/हिरणपुर

हिरणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. लखनपुर निवासी युवक भीम कुमार साहा व उसके परिजनों ने हिरणपुर थाना की पुलिस पर हिरासत के दौरान बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सोमवार की शाम एसपी आवास पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनपुर निवासी भीम कुमार साहा का रामपुर की एक युवती के साथ पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था. युवती दूसरे धर्म से संबंधित बतायी जा रही है. दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया था और इसके लिए कोर्ट में एफिडेविट भी कराया था. बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. पीड़ित भीम कुमार साहा ने आरोप लगाया कि उसे पहले महिला थाना में दो दिनों तक रखा गया. इसके बाद हिरणपुर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने बयान बदलवाने के लिए उसके साथ मारपीट की. युवक के अनुसार, पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसे चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है. घटना के बाद युवक की स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर एसपी आवास पहुंचे और एसपी निधि द्विवेदी से मिलने का प्रयास किया. हालांकि, वहां से उन्हें तत्काल इलाज कराने की सलाह दी गयी, जिसके बाद परिजन युवक को सदर अस्पताल ले गए और भर्ती कराया.

थाना प्रभारी ने कहा-मुझे इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं

इस संबंध में हिरणपुर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप बेबुनियाद हैं. वहीं जब युवक के गंभीर रूप से चोटिल होने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने इस मामले पर अनभिज्ञता जतायी.

13 अप्रैलफोटो कैप्शन – घायल युवक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola