रामनवमी की पूजा करने गये थे भागलपुर, बंद घर में हो गयी चोरी

Updated at : 09 Apr 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी की पूजा करने गये थे भागलपुर, बंद घर में हो गयी चोरी

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के पत्थरडांगा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के पत्थरडांगा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है. गृह स्वामी सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैयालाल घर में ताला जड़कर पैतृक घर भागलपुर परिवारजनों के साथ रविवार को रामनवमी का त्योहार मनाने गये थे. बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दूधवाला गुजर रहा था तो देखा कि दरवाजा खुला है और ताला टूटा है. उसने आसपास के लोगों से खबर ली तो पता चला कन्हैयालाल पाकुड़िया नहीं लौटे हैं तब उसने कन्हैयालाल को ताला टूटने और दरवाजा खुला होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही कन्हैयालाल भागलपुर से पाकुड़िया के लिए रवाना हुए और तीन बजते बजते अपने आवास पत्थरडांगा पहुंचे. इसी बीच सूचना मिलने पर पाकुड़िया पुलिस घटना स्थल पहुंची. सुरक्षा की दृष्टिकोण से गृह स्वामी के लौटने तक घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया. और सुरक्षा बढ़ा दी. गृह स्वामी के लौटने पर तीन बजे पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार घटना स्थल पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच की. जांच में अलग अलग रूम एवं बरामदे के ताला टूटा और दरवाजा खुला पाया गया. घर में सामान बिखरे पाए गए. चोरी के ख्याल से अज्ञात चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अदंर प्रवेश किया, फिर बरामदे का ताला तोड़ कर अन्दर ड्राइंग हॉल में प्रवेश किया. फिर ड्राइंग हॉल से जुड़े तीन शयन कक्ष का तीन ताला तोड़ कर चोरों ने रूम में प्रवेश किया और कीमती सामान की खोज की. चोरों ने बेशकीमती सामान की खोज में बॉक्स पलंग एवं गोदरेज के दरवाजे तथा ड्रेसिंग टेबल को क्षतिग्रस्त कर दिया. पूरे घर के सामान को तितर बितर कर दिया. कन्हैयालाल ने बताया कि छह ताला तोड़ने के बाद पूरे घर को तितर बितर करने के बाद चोरों ने एक होम थियेटर का सेट सिलाई मशीन, एक जोड़ी चांदी का पायल और एक चांदी का सिक्का ले कर भागे हैं. इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola