दो टोटो टकराये, एक गंभीर रूप से घायल

दो टोटो टकराये, एक गंभीर रूप से घायल
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. रविवार सुबह करीब 10 बजे पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर सलगापाड़ा के पास दो टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. महेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमडांगा निवासी लखन देहरी (पिता – बिसु देहरी) महेशपुर से टोटो में घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित टोटो से उनकी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों टोटो क्षतिग्रस्त हो गये. लोगों ने लखन देहरी को पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उन्हें दाहिने हाथ, कंधे और बाएं पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, और उन्होंने प्रशासन से सख्त यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




