टीबी जांच और वैक्सीनेशन को लेकर दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
टीबी जांच और वैक्सीनेशन को लेकर दिया प्रशिक्षण

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में मंगलवार को टीबी और वैक्सीनेशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में मंगलवार को टीबी और वैक्सीनेशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण पाकुड़ से आए प्रशिक्षक सुशांत दुबे, मौसमी खातून व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि राजशेखर ने दिया. प्रशिक्षण में सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन सहित चिकित्सक शामिल थे. इन लोगों को टीबी रोग की पहचान और सीवायटीबी जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई. बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के संपर्क में टीबी संक्रमित मरीज रहता है, तो संभावित संक्रमित व्यक्ति की सीवायटीबी जांच की जाती है. इसके लिए पॉइंट 1 एमएल सिरिंज से हाथ में सुई देकर दवा डाली जाती है, जिसे 72 घंटे तक छोड़ दिया जाता है. इसके बाद जांच कर परिणाम निकाला जाता है, जिससे सही निष्कर्ष प्राप्त होता है. इस दौरान डब्ल्यूएचओ के प्रशिक्षक राजशेखर ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही सही तकनीक और सावधानियों के बारे में भी सभी स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक किया. मौके पर डॉ मंजर आलम, डॉ गंगा शंकर साहा, प्रभात दास, नित्य कुमार पाल, संजय मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola