अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

हिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य मार्ग पर कस्तूरी के निकट बीते गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर हिरणपुर-कोटालपोखर सड़क किया जाम हिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य मार्ग पर कस्तूरी के निकट बीते गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका पश्चिम बंगाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान शहरपुर निवासी बाबूधन हांसदा के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार रात हिरणपुर- कोटालोपोखर मुख्य मार्ग को शहरपुर के पास सड़क जाम कर दिया था. करीब ढेर घंटे तक सड़क जाम किया गया था. सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. थाना प्रभारी ने तत्काल अपने स्तर से परिजनों को आर्थिक सहायता दी. पुलिस फिलहाल अग्रतर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










