ePaper

अज्ञात महिला का शव ब्राह्मणी नदी के पास मिला

Updated at : 06 Sep 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव ब्राह्मणी नदी के पास मिला

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गांव के पास ब्राह्मणी नदी के किनारे एक खेत में शनिवार को अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है और शव वहीं फेंका गया था। महिला काले रंग की फटी नाईटी में थी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पाकुड़िया और दुमका जिले की सीमा के नजदीक है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव तालडीह के पास ब्राह्मणी नदी के किनारे स्थित एक खेत में शनिवार को पाकुड़िया पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पाकुड़ भेज दिया है. महिला की आयु लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि तालडीह गांव के एक खेत से अज्ञात महिला का शव मिला है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. जांच में प्रथमदृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है और शव को उसी स्थान पर फेंका गया है. महिला काले रंग की नाइटी पहनी हुई थी, जो फटी हुई मिली. घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. यह स्थल पाकुड़िया थाना क्षेत्र की अंतिम सीमा पर स्थित है, जहां से ठीक आगे दुमका जिले का शिकारीपाड़ा सीमा क्षेत्र शुरू हो जाता है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola