थाना पाड़ा मुहल्ले में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Oct 2025 7:28 PM
हिरणपुर के थाना पाड़ा मुहल्ले में आकाश साव की पत्नी बिंजु देवी (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों का दावा है कि बिंजु ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार, शादी के बाद से बिंजु मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। उनकी शादी लगभग चार साल पहले हुई थी और एक तीन साल का बेटा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्राथमिकी जारी कर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर बाजार के थाना पाड़ा मुहल्ले में आकाश साव की पत्नी बिंजु देवी (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. ससुराल वालों के अनुसार बिंजु ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके बाद उन्हें सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, मायके पक्ष ने मृतका के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है. परिजनों का कहना है कि, शादी के बाद से ही बिंजु देवी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. लगभग चार साल पहले हिंदू रीति रिवाज से उनकी शादी हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है. सूचना मिलने पर हिरणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










