कोयला लेने गए छात्रावास के छात्रों को कोल सुरक्षा कर्मी ने खदेड़ा, छात्रों ने किया सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 5:47 PM
जलावन के लिए कोयला नहीं मिलने के कारण छात्रावास में खाना बनाने पर संकट आ गया. आदिवासी हॉस्टल के छात्रों ने पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर सिदो-कान्हू पार्क के पास आवागमन बाधित कर दिया.
पाकुड़. केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास में रह रहे छात्रों ने शुक्रवार को पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर सिदो-कान्हू पार्क के पास आवागमन बाधित कर दिया. आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रही. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. छात्रावास में रह रहे छात्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कुछ छात्र जलावन को लेकर कोयला लाने के लिए दुर्गापुर गए थे. वहां पर पेट्रोलिंग में लगे सुरक्षाकर्मी द्वारा कोयला लेने गए छात्रों को भगा दिया गया और साथ में ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया. बताया कि कोयला नहीं मिलने के कारण छात्रावास में खाना बनाने पर संकट आ गया. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा बुझाकर जाम को हटा गया. मौके पर पहुंचे एएसआई सनातन मांझी ने बताया कि सड़क जाम की सूचना मिली थी. छात्रों को समझा-बुझाकर जाम हटा दिया गया है. बताया कि कोयला चोरी की रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. छापेमारी के क्रम में ही इस प्रकार की बात हुई है. छात्रों को जलावन के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. जब्त ट्रॉली भी छात्रों को दे दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










