कोयला लदी सात बाइकें जब्त

Updated:
विज्ञापन
कोयला लदी सात बाइकें जब्त

कोयला लदी सात बाइकें जब्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर: थाना क्षेत्र के महारो और ऊपरबंधा में पुलिस ने छापेमारी कर कोयला लदी सात बाइकों को जब्त किया है. यह कार्रवाई थाना के एएसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक के माध्यम से अवैध रूप से कोयले की तस्करी कर रहे हैं. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान बाइक चालक मौके से फरार हो गए. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कुल सात बाइकों को जब्त किया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola