सहियाओं को दिया गया आरआइ का प्रशिक्षण

सहियाओं को दिया गया आरआइ का प्रशिक्षण
प्रतिनिधि,पाकुड़: शहर के पुराने सदर अस्पताल में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम की अध्यक्षता में टीकाकरण कार्यक्रमों और अन्य स्वास्थ्य पहलुओं को बेहतर ढंग से योजनाबद्ध करने को लेकर सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान बीपीएम और डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर भी उपस्थित थे. मौके पर डॉ. आलम ने बताया कि सहियाओं को आरआई (नियमित प्रतिरक्षण) का प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि आरआई, यानी नियमित प्रतिरक्षण, एक प्रकार का सर्वेक्षण है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या और घरों की संख्या का सटीक आंकड़ा एकत्र करने के उद्देश्य से किया जाता है. यह सर्वेक्षण आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है ताकि टीकाकरण कार्यक्रमों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना बनाई जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लगाना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी बच्चे टीकाकरण से लाभान्वित हो रहे हैं या नहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राघव कुमार मिश्रा
राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










