मिड-डे मील में छात्रों को दें प्रोटीनयुक्त भोजन : डीसी

Updated:
विज्ञापन
मिड-डे मील में छात्रों को दें प्रोटीनयुक्त भोजन : डीसी

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विद्यालयों में मिड-डे मील की स्थिति, छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, रसोइयों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने एवं खाद्यान्न की समय पर उपलब्धता की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मिड-डे मील में प्रोटीनयुक्त भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए और जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें केला देना सुनिश्चित की जाए. साथ ही प्रत्येक माह 20 तारीख को सभी विद्यालयों में अतिथि भोज आयोजित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने छात्रों की उपस्थिति 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने को कहा. एसएमएस अपडेट की शत-प्रतिशत पर सभी शिक्षकों की सराहना की. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola