ePaper

त्योहार में पुलिस रहेगी चुस्त, अपराधी होंगे सुस्त

Updated at : 12 Oct 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार में पुलिस रहेगी चुस्त, अपराधी होंगे सुस्त

पाकुड़ में दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्रवासी कामगारों के पैतृक निवास जाने से चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ जाती है। इसे देखते हुए शहर पुलिस प्रशासन ने पेट्रोलिंग व्यवस्था मजबूत कर हर हाल में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया है। एसपी निधि द्विवेदी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्रवार पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से घर छोड़ने पर पड़ोसियों और थाने को सूचित करने की अपील की है, ताकि वहां विशेष सतर्कता बरती जा सके। टाइगर मोबाइल के माध्यम से रात में विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे और पुलिस पूरी तत्परता के साथ चुनौतियों का सामना करेगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. दीपावली व छठ पूजा के दौरान प्रवासी कामगारों के पैतृक निवास जाने से शहर में चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ जाती है. इसे देखते हुए शहर की पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और पेट्रोलिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्व के दौरान चोर-उचक्के किसी घटना को अंजाम न दें. पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. एसपी निधि द्विवेदी ने जनता से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय पड़ोसी और स्थानीय थाने को सूचित करें, ताकि पुलिस उन इलाकों में अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा सके. कहते हैं एसपी शहर की विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है और इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं. पर्व-त्योहारों में टाइगर मोबाइल द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी, जो रात्रि में विशेष रूप से सक्रिय रहेगी. आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. निधि द्वेदी, एसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola