ePaper

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, आमजन किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान : डीसी

Updated at : 29 Sep 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, आमजन किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान :  डीसी

पाकुड़. डीसी मनीष कुमार ने रवींद्र भवन टाउन हॉल में दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बीडीओ-सीओ व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को ब्रीफिंग की.

विज्ञापन

डीसी ने दुर्गापूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर की ब्रीफिंग, कहा संवाददाता, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार ने रवींद्र भवन टाउन हॉल में दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बीडीओ-सीओ व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को ब्रीफिंग की, सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निरंतर गश्ती सुनिश्चित करें. संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें. उन्होंने अधिकारियों को दुर्गापूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विसर्जन घाटों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विसर्जन का अपडेट कंट्रोल रूम में देते रहेंगे. बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा. किसी भी तरह की आपत्तिजनक/अश्लील गाने नहीं बजाने देंगे. सभी दुर्गापूजा पंडालों की वीडियोग्राफी होगी. सोशल मीडिया की सतत निगरानी होगी. सभी जुलूस में मेडिकिल किट उपलब्ध हो. विसर्जन का जो निर्धारित रूट है, वही रहेगा. इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा. धार्मिक स्थलों पर भी सभी सतर्क रहेंगे. आवश्यकतानुसार संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी-ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी. बीडीओ-सीओ अपने सूत्रों को सक्रिय करें. अग्निशमन/स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा. अग्निशमन वाहनों/एंबुलेंस की व्यवस्था जगह-जगह पर रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola