परवेज आलम बने आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 04 May 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
परवेज आलम बने आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष

परवेज आलम बने आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

पाकुड़िया. आरजेडी पार्टी की एक आवश्यक बैठक रविवार को पाकुड़िया बायपास ब्लॉक रोड स्थित परवेज आलम के आवास पर जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में परवेज आलम को आरजेडी पार्टी का पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने परवेज आलम को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर परवेज आलम ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे. साथ ही जिला अध्यक्ष ने परवेज आलम को प्रखंड उपाध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन शीघ्र करने का निर्देश भी दिया. मौके पर जिला सचिव हजरत शेख, कोषाध्यक्ष विवेक मालतो, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव, रामजी यादव, राजेश सिंह, एकलाख आलम, सोहेल आलम सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola