Pakur News: पाकुड़ में बीड़ी पत्ते से लदा ट्रक जलकर खाक, चालक की सूझ बूझ से टल गया बड़ा हादसा

Updated at : 06 Mar 2025 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी लदे ट्रक पर आग की लपटें

बीड़ी लदे ट्रक पर आग की लपटें

Pakur News: पाकुड़ में बीड़ी लदा ट्रक जलकर खाक हो गया है. हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ है.

विज्ञापन

पाकुड़, सुनील दे : पाकुड़ में बीड़ी पत्ते से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया. घटना बुधवार देर रात 2 बजे हिरणपुर बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर हाई स्कूल मोड़ के पास की है. ट्रक में लोड बीड़ी पत्ता लोड जलकर पूरी तरह राख हो गया. दमकल कर्मियों और पुलिस की मदद से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या एमपी 16एच/1054 मध्यप्रदेश के बनखोरी से बीड़ी पत्ता लोड कर सुल्तानगंज के पताका बीड़ी फैक्टरी जा रहा था. इसी दौरान हिरणपुर मुख्य बाजार में बीड़ी पत्ते में आग लग गई. चालक को इसकी भनक बहुत पहले ही लग गयी थी इसके बावजूद वह ट्रक को चलाता रहा.

पुलिस ने दी ट्रक चालक को हिम्मत

सुभाष चौक पर पहले गश्ती रहे एसआई अनिल सिंह और पुलिसबल ने जब अगलगी ट्रक को देखा तो चालक को हिम्मत देते हुए उन्हें मुख्य बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर हाई स्कूल मोड़ निकट पहुंचाने को कहा. ट्रक चालक ने उसके कहे अनुसार उनके द्वारा बतायी गयी जगह पर पहुंचाया. इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

हालांकि आग की लपटें इतनी भायनक थी कि दो दमकल कर्मियों के आग बुझाते बुझाते पानी खत्म हो गया. इसके बाद तुरंत फिर से पानी लाया गया और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह भी जेसीबी और लोडर की मदद से आग को नियंत्रण करने में जुटे रहे. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलते ही बीडीओ दिलीप टुडू भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

शॉर्ट सर्किट होने के कारण हुआ हादसा

बताया जाता है कि हिरणपुर मुख्य बाजार में बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई है. हालांकि चालक ने सूझबूझ और साहस से बड़ी दुर्घटना टल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में आग लगने से टायरों में जोरदार ब्लास्ट हो रहा था. जिससे सुनकर आसपास के लोग कुछ देर के लिए सहम गए थे.

क्या कहते हैं ट्रक चालक

घटना के संबंध में ट्रक चालक मध्य प्रदेश निवासी शेरसिंह गुंदेला ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन हिरणपुर पुलिस ने अगलगी के बाद काफी मदद की. जिसके बाद अगलगी ट्रक को बाजार से काफी दूर तक ले जाया गया. आग लगने की वजह से लगभग 35-40 लाख रुपये का बीड़ी पत्ता जलकर खाक हो गया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी से बीड़ी पत्ता जलकर राख हो गया. अंदेशा लगाया जा रहा है कि विद्युत प्रभावित तार के संपर्क होने से आग लगी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola