पीएचइडी के नये ईई अनंत प्रसाद सिंह ने संभाला पदभार

पाकुड़ नगर. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ के नये कार्यपालक अभियंता के रूप में अनंत प्रसाद सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया.
पाकुड़ नगर. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ के नये कार्यपालक अभियंता के रूप में अनंत प्रसाद सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव से औपचारिक रूप से प्रभार लिया. श्री श्रीवास्तव का स्थानांतरण गिरिडीह हुआ है. पदभार ग्रहण करने के पश्चात अनंत प्रसाद सिंह ने कहा कि जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल एवं स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजनाओं को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ क्रियान्वित किया जायेगा ताकि लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. श्री सिंह ने बताया कि पाकुड़ में योगदान से पूर्व वे रांची जिले में पीएचइडी ईई पद पर कार्यरत थे. इस अवसर पर निवर्तमान ईई राहुल कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










