शहर के दो केंद्रों पर नीट की परीक्षा आज, 458 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated at : 03 May 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के दो केंद्रों पर नीट की परीक्षा आज, 458 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पाकुड़. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 कदाचारमुक्त कराने को लेकर शनिवार को बैठक की.

विज्ञापन

राज प्लस टू स्कूल और डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बालिका बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर की होगी व्यवस्था

संवाददाता, पाकुड़.

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 कदाचारमुक्त कराने को लेकर शनिवार को बैठक की. नीट परीक्षा शहर के दो केंद्रों राज प्लस टू स्कूल और डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बालिका में आयोजित होगी, जिसमें 458 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11:40 बजे से शुरू हो जाएगा. अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा. बैठक में डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाए. किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहे. प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की कड़ी जांच करें. पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें. उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला टीम एवं पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष टीम से कराएं, ताकि अभ्यर्थी किसी प्रकार की कोई चिट-पुर्जा आदि परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकें. कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. निर्धारित एसओपी का पालन हो. उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि सभी परीक्षार्थी को बिना किसी असुविधा के परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलना चाहिए. इसके लिए आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क की स्थापना और समुचित सूचना बोर्ड लगाए जाएं. परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर आने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड और फोटो के साथ परीक्षा केंद्र में इंट्री लेंगे. किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टेशनरी, ऑर्नामेंटस आदि लेकर नहीं आएंगे. परीक्षा केंद्र के अंदर केवल वीक्षक व कर्मी ही प्रवेश करें. कोई भी गैर व्यक्तियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया है. पुलिस उपाधीक्षक को होटल, रेस्तरां व अन्य आश्रयस्थलों की जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ मंटु कुमार टेकरीवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ पाकुड़ डीएन आजाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola