मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की हुई पूजा

पाकुड़. अमड़ापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को सप्तमी पूजन भक्ति भाव से संपन्न हुआ.
संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को सप्तमी पूजन भक्ति भाव से संपन्न हुआ. इसके लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की आराधना की गयी. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बबलू भगत उर्फ संजीव भगत के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान से पूजन कराया गया. पूजा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. सप्तमी तिथि पर विशेष रूप से मां कालरात्रि की पूजा की जाती है, जिन्हें दुर्गा के सातवें स्वरूप के रूप में जाना जाता है. भक्तों ने मां कालरात्रि से जीवन में ऊर्जा और शक्ति की कामना की. संध्या समय आरती हुई. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भक्ति गीतों और घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच मां की आरती में भक्त शामिल हुए. पूजा के दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर व्यवस्था संभाली. सप्तमी पूजन के साथ ही अमड़ापाड़ा बाजार में दुर्गापूजा उत्सव पूर्ण रूप से शुरू हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




