नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गयी विदाई

Updated at : 18 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गयी विदाई

हिरणपुर. चैत्र नवरात्र पर सरकारी मवेशी हाट परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. चैत्र नवरात्र पर सरकारी मवेशी हाट परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया. प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ हिरणपुर नगर भ्रमण करते हुए विभूति भूषण छठ तालाब पहुंचे, जहां नम आंखों से मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. मां दुर्गा की प्रतिमा के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह दलबल के साथ मुस्तैद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola