भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के बाद कौन संभालते हैं सृष्टि की बागडोर? जानें चातुर्मास का रहस्य

Updated:
विज्ञापन
चर्तुमास 2026

चर्तुमास 2026

चातुर्मास का आरंभ हो गया है, और इस दौरान भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इस अवधि में ब्रह्मांड का संचालन कौन करता है? लेख में जानें इस रहस्य और चातुर्मास के दौरान करने योग्य व वर्जित कार्य.

विज्ञापन

Chaturmas: आज 25 जुलाई, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, यानी देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का प्रारंभ हो गया है. यह चार महीने आध्यात्मिक साधना, जप-तप और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं. हालांकि, इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों समेत अन्य शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन से जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, तब इस ब्रह्मांड और सृष्टि का संचालन कौन करता है? आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसका जवाब. 

भगवान शिव संभालते हैं संसार की बागडोर

शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के बाद सृष्टि के संचालन का संपूर्ण दायित्व भगवान शिव संभालते हैं. मान्यता है कि भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाने से पहले संपूर्ण ब्रह्मांड के संरक्षण और संचालन का भार भगवान शिव को सौंप देते हैं. यही कारण है कि चातुर्मास का पहला महीना सावन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है. इस दौरान शिवजी की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

चातुर्मास में क्या नहीं करना चाहिए?

  • विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.
  • तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, अंडा, शराब और नशे का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • लहसुन और प्याज का सेवन न करें.
  • क्रोध, झूठ, चुगली, अपशब्द और विवाद से बचना चाहिए.
  • किसी का अपमान या हिंसा नहीं करनी चाहिए और जीवों पर दया का भाव रखना चाहिए.
  • व्रत या संकल्प लेने के बाद उसके नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: चातुर्मास में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार: आध्यात्मिक साधना का पावन पर्वकाल


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola