पाकुड़ में कानूनी जागरूकता व बाल विवाह रोकथाम अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 6:02 PM
पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह और सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में झिकरहाटी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नालसा की योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल और सहायक अज़फर हुसैन ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कानूनी धाराओं के बारे में बताया। बाल विवाह और नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पंचायत के मुखिया मुकुल शेख, पीएलवी चंद्र शेखर घोष और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता, पाकुड़. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में और सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पाकुड़ सदर के झिकरहाटी (पश्चिम) पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सचिव रूपा बंदना किरो ने नालसा की योजनाओं (डॉन संवाद, जागृति, आशा योजना) और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी. लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल और सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न कानूनी एक्ट के बारे में बताया. बाल विवाह और नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर पंचायत के मुखिया मुकुल शेख , पीएलवी चंद्र शेखर घोष, खुदु राजवंशी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










