हिरणपुर में भी विधि व्यवस्था का लिया गया जायजा

हिरणपुर. डीसी मनीष कुमार एवं एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को हिरणपुर बाजार का भ्रमण किया.
हिरणपुर. डीसी मनीष कुमार एवं एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को हिरणपुर बाजार का भ्रमण किया. गुरुवार की देर शाम जिला मुख्यालय में अफवाह फैलाया गया था. कहीं कोई भी ऐसी सूचनाएं नहीं है, जहां शांति भंग हुई हो. उपायुक्त ने जिलावासियों से किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें. उपायुक्त ने बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. विगत रात कुछ अफवाह उड़ायी गई थी. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




