झामुमो प्रखंड युवा, महिला, अल्पसंख्यक, बुद्धिजीवी व किसान मोर्चा कमेटी गठित

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. झामुमो प्रखंड समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई.
27 सितंबर फोटो संख्या- 16 कैप्शन- नव मनोनित पद धारियों के विधायक स्टीफन मरांडी प्रतिनिधि, पाकुड़िया झामुमो प्रखंड समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे शामिल हुए. बैठक में प्रखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा व बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देबीलाल हंसदाक, किसान मोर्चा जिला सचिव कलम मुर्मू उपस्थित थे. सर्वसम्मति से पाकुड़िया प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष मैनेजर हेंब्रम, उपाध्यक्ष नेजाम अंसारी, एनोस मुर्मू, सचिव नेगार अंसारी, सह सचिव छोटू रविदास और संतोष राय, संगठन सचिव राजू चौबे, कार्यालय सचिव साहेब मरांडी, कोषाध्यक्ष सुनील टुडू को बनाया गया. महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष सुभाषनी मुर्मू , उपाध्यक्ष एमेली बेसरा, मार्थ हांसदा, सचिव सिल्वन्ति मुर्मू , संगठन सचिव सुमित्रा मिर्धाइन, कोषाध्यक्ष संतोसीला सोरेन, संयुक्त सचिव हेलेना बेसरा, सह सचिव श्रीफुल टुडू, कार्यालय सचिव बबिता किस्कू को बनाया गया. अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, उपाध्यक्ष जाहिरुद्दीन अंसारी, मंसूर हन्नान शेख, सचिव अब्दुल बनीज, सह सचिव रहीम अंसारी और रिफाइल मुर्मू, संगठन सचिव मंजूर अंसारी और असरफ आलम, कार्यालय सचिव सैफुल अंसारी, कोषाध्यक्ष रौशन अंसारी को बनाया गया. बुद्धिजीवी मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष खुदू मरांडी, उपाध्यक्ष धनेश किस्कू, हकीम मियां, सचिव बरजहां मियां, संगठन सचिव बबलू हेंब्रम, सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष भूतु मंडल, कार्यालय सचिव सुकलाल मिर्धा को बनाया गया. किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र हांसदा, उपाध्यक्ष तरुण दत्ता, सुकोल मुर्मू, सचिव शिवलाल टुडू, सह सचिव राजेश मुर्मू, संगठन सचिव नरेश टुडू, कार्यालय सचिव सत्तार शेख, कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र दफादार को बनाया गया. नवगठित प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




