कोविड को देखते हुए डीसी-एसपी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में की गयी व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने एमटीसी, विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया.
संवाददाता, पाकुड़. राज्य में कोविड संक्रमण के नये मामलों को देखते हुए सोमवार की शाम को डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार ने सदर अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की टीम के साथ बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों के बारे में जानकारी ली. कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में की गयी व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने एमटीसी, विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने सामान्य मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आमलोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने. उपायुक्त ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर व सुदृढ़ करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी लगन के साथ कार्य करने की बात कही. साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




