धावाडंगाल के सगात टोला में चापाकलों की हुई मरम्मत

पाकुड़िया. धावाडंगाल के सगात टोला में सड़क किनारे खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर हुई.
पाकुड़िया. प्रखंड के सुदूरवर्ती बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत धावाडंगाल के सगात टोला में सड़क किनारे खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर हुई. ज्ञात हो कि सगात टोला में ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत समस्याएं हो रही थी. ग्रामीण मसी मरांडी, होपनमाई मुर्मू, रवि टुडू, मकु हांसदा, बिटीमय मरांडी आदि ने बताया कि सगात टोला में दो चापाकल बहुत दिनों से खराब पड़ा था, जिसे ठीक कर दिया गया है. हालांकि चापाकल से पानी अभी भी लाल पानी निकलता है, जिसे हमलोग पी नहीं सकते हैं. ग्रामीण मसी मरांडी ने बताया कि अब हमलोगों को पानी के लिए परेशानी नहीं होगी. होपनमाई मुर्मू ने बताया कि हमलोगों को दोनों चापाकल से अब पानी मिल रहा है. हमलोग उपायुक्त का आभार व्यक्त करती हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










