सरकारी कर्मियों-ट्रेड यूनियनों ने मनाया मजदूर दिवस

जिले भर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस दौरान सरकारी कर्मियों व ट्रेड यूनियनों ने झंडा फहराकर मजदूर दिवस मनाया.
1 मई फोटो कैप्शन – मजदूर दिवस पर झंडोतोलन करते लोग प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले भर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस दौरान सरकारी कर्मियों व ट्रेड यूनियनों ने झंडा फहराकर मजदूर दिवस मनाया. वहीं पाकुड़ सदर प्रखंड में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी शाखा संघ कार्यालय व सीटू कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. राज्य राजपत्रित कर्मचारी शाखा संघ कार्यालय में सचिव नारद मंडल ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर नारद मंडल ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में मजदूरों की अहम भूमिका रह रही है. देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नहीं है, जिसमें मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान ना हो. उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है. इस अवसर पर संघ के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई. मौके पर गोपाल कुमार, मुकुल भट्टाचार्य, अनंत कुमार साहा, रूपा माल्तो, नीलम नीलू मुर्मू, नीरज कुमार हाजरा, दिलीप सिंह, संतोष कुमार शाह, राजीव कुमार पंडित, विजय कुमार, महेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, इकरामउल हक, सुमित मिश्रा, मनोज कुमार, सुजान कुमार हजरा समेत अन्य मौजूद थे. वही सीटू कार्यालय में भी मजदूर दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया. जिलाध्यक्ष नादिर हुसैन की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. मजदूरों के हक को लेकर नारे लगाए गए. केंद्र और राज्य सरकार पर मजदूरों के शोषण का भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया. श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव रद्द करने, श्रम सुरक्षा कानून सख्ती से लागू करने, ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की गई. मौके पर नादिर हुसैन ने बताया कि राष्ट्र की प्रगति और उन्नति मजदूरों की भागीदारी के बिना असंभव है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर श्रमिकों का शोषण करने का आरोप लगाया. शाखा सचिव देवाशीष दत्त गुप्ता ने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर से 8 घंटे की ड्यूटी की मांग को लेकर 1886 में शुरू आंदोलन था. मजदूरों ने अपनी शहादत देकर न केवल अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में श्रम कानून बनवाने और लागू करवाने की एक दिशा दी. आज श्रमिकों से 12-14 घंटे तक काम लिया जा रहा है. पार्टी मजदूरों के हक को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी. मौके पर रिजाउल करीम, मानिक दुबे, मोहम्मद रफीक, महबूब आलम, शिखा कुनाई, श्यामली कुनायी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




