गोड्डा निवासी दंपती ने जहर खाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी

Updated at : 02 May 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा निवासी दंपती ने जहर खाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के बीरग्राम गांव में एक दंपती की ओर से जहर खा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई है.

विज्ञापन

मृतका नूतन देवी पांच माह की थी गर्भवती, हनवारा गांव में हुई थी अंकिम यादव की शादी हिरणपुर. थाना क्षेत्र के बीरग्राम गांव में एक दंपती की ओर से जहर खा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार बीरग्राम निवासी अंकीम यादव (32) एवं उसकी पत्नी नूतन देवी (22) ने गुरुवार की रात जहर खा लिया. इसके बाद आनन-फानन में दोनों इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में ही नूतन देवी की मौत हो गयी. वहीं पति अंकीम यादव को पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दंपती ने किन कारणों से जहर खाया गया, इसका पता नहीं चल पाया. बताया जाता है कि अंकीम की शादी एक साल पहले गोड्डा जिले के हनवरा गांव में हुई थी. बताया जाता है कि मृतका पांच माह की गर्भवती भी थी. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola