अमड़ापाड़ा में पहली बार हुई गंगा आरती, उमड़ा आस्था का सैलाब

पाकुड़. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अमड़ापाड़ा की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव यादगार बनाया गया.
संवाददाता, पाकुड़. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अमड़ापाड़ा की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव यादगार बनाया जा रहा है. सोमवार की देर शाम महासप्तमी पर दुर्गा मंदिर परिसर में काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से आए आचार्य उज्ज्वल तिवारी व उनके सहयोगियों ने भव्य गंगा आरती का आयोजन किया. यह पहला अवसर था जब पाकुड़ जिले के किसी भी प्रखंड में गंगा आरती का आयोजन हुआ. इस ऐतिहासिक शुरुआत का गवाह अमड़ापाड़ा बना. करीब दो घंटे तक लगातार भक्ति-रस से ओतप्रोत धुनों पर पुरोहितों ने गंगा आरती कराकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से पूरा इलाका गूंज उठा. आरती देखने और पुण्य लाभ लेने के लिए हजारों श्रद्धालु दुर्गा मंदिर परिसर में उपस्थित थे. इधर, मंगलवार को सुबह 4:30 बजे से ही महाष्टमी का पाठ एवं पूजन शुरू हो गया. श्रद्धालु अहले सुबह तीन बजे से ही प्रसाद की थाल लेकर कतारबद्ध हो गए थे. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की और आरती में शामिल हुए. पूजन विधि का संचालन बनारस से आए आचार्य सुनील मिश्र एवं नागेश मिश्र ने किया, जबकि यजमान के रूप में संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत मौजूद थे. सोमवार की देर रात कन्या पूजन भी हुआ, जिसमें नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया. मौके पर पुरोहित संदीप ओझा, अश्विनी तिवारी, शंभूनाथ झा सहित पूजा समिति के दशरथ भगत, सरोज मंडल, मनोज भगत, राहुल भगत, राज आनंद, ट्विंकल भगत मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




