जियापानी पावर ग्रिड से लोहे की चोरी कर भाग रहे चार लोगों को होमगार्ड जवान ने पकड़ा

Updated at : 27 Jun 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जियापानी पावर ग्रिड से लोहे की चोरी कर भाग रहे चार लोगों को होमगार्ड जवान ने पकड़ा

महेशपुर थाना क्षेत्र के जियापनी- अहिल्यापुर गांव स्थित अमड़ापाड़ा जियापनी बंद पावर ग्रिड में लगातार कीमती-कीमती सामानों की चोरी की घटना सामने आ रही थी.

विज्ञापन

महेशपुर. थाना क्षेत्र के जियापनी पावर ग्रिड से लोहे का चोरी कर भाग रहे चार लोगों को होमगार्ड जवान ने धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जियापनी- अहिल्यापुर गांव स्थित अमड़ापाड़ा जियापनी बंद पावर ग्रिड में लगातार कीमती-कीमती सामानों की चोरी की घटना सामने आ रही थी. इसको लेकर विभाग द्वारा जियापानी पावर ग्रिड में पांच होमगार्ड जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया. वहीं शुक्रवार को जियापानी पावर ग्रिड के होमगार्ड जवान मृत्युंजय दास, वहीदुल रहमान, हुसैन अंसारी, तरुण हेंब्रम को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार शाम को पहले से ही पावर ग्रिड से चोरी किये गये लोहे का अर्थिंग स्लैप कुल 33 पीस टोटो के माध्यम से चोरों द्वारा महेशपुर के रास्ते कबाड़ी दुकान बेचने के लिए ले जा रहा है. इसके बाद होमगार्ड जवान टोटो का पीछा कर महेशपुर बाबूपुर पुल के हनुमान मंदिर के समीप रोक कर पूछताछ करने लगे. इसी दौरान दो टोटो में सवार पांच लोगों में से एक युवक भाग निकला. वहीं जवानों ने इस मामले की सूचना महेशपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही महेशपुर थाना के एसआई अजय महतो, एएसआई प्रेम मुर्मू दल-बल के साथ महेशपुर पुल के समीप पहुंचे. जहां महेशपुर पुलिस दो टोटो समेत कुल चार लोगों को अपने साथ महेशपुर थाना ले गयी. उधर, महेशपुर पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola