गया जी: सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, छह गिरफ्तार
गुरुआ थाना.
Gaya Ji News : घटना सवारी बैठाने को लेकर दो ड्राइवरों के बीच हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
गुरुआ (गया जी) से प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के झिकटिया और डुमरी गांव के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मामले में छह की गिरफ्तार भी किए गए.
मारपीट की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर गुरुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया.
जानकारी के अनुसार, घटना सवारी बैठाने को लेकर दो ड्राइवरों के बीच हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई.
15 लोगों को बनाया नामजद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है और कुल 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : तीन बार हुए फेल, लेकिन नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में गया जी के विकास कुमार बने RDO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










