लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी देंगे मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये, घायलों के लिए विशेष सुविधा का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

घायल का हाल चाल लेते सीएम योगी

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया. सपनों को उड़ान देने पहुंचे कई छात्रों की जिंदगी एक पल में बुझ गई, जबकि इस दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Lucknow Fire: लखनऊ. अलीगंज अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में दिख रही है. किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने पाँच कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग आयोजित की, जिसमें सभी बड़े और प्रमुख अफसर शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने शासन व प्रशासन के अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली. उन्होंने अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए. इस मीटिंग के बाद चार लोगों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया.

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी घोषित की. सीएम योगी ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में घायलों की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया और मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों का हाल चाल जाना. इस दौरान घायलों को इलाज के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

सीएम ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री जब केजीएमयू पहुंचे तो उनकी मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिजनों के आंसू भी पोंछे. कहा कि हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे. सरकार परिजनों के साथ है.

घटनास्थल व केजीएमयू का दौरा करते समय मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, विधायक नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) अमित कुमार घोष, डीजी (फायर सर्विस) सुजीत पांडेय, लखनऊ के आयुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी आदि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Lucknow Fire: एक्शन में सीएम योगी, 4 गिरफ्तार, 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola