जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण भक्तों को CM योगी का सरप्राइज, जानिए 3 दिन 2 रात का खास टूर पैकेज

Updated:
विज्ञापन

सीएम पूजा अर्चना करते हुए

Mathura Tour Package: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यूपी सरकार ने कृष्ण भक्तों के लिए एक विशेष 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है. यह तीन दिन और दो रात का पैकेज मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करता है.

विज्ञापन

Mathura Tour Package: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार ने कृष्ण भक्तों के लिए खास 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है. तीन दिन और दो रात के इस पैकेज में श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना समेत भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रा की शुरुआत लखनऊ से सुबह 8 बजे होगी.

मथुरा-वृंदावन समेत प्रमुख कृष्ण लीला स्थलों का दर्शन

'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने यह विशेष टूर पैकेज तैयार किया है. पहले दिन श्रद्धालुओं को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर, अक्षय पात्र मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. दूसरे दिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम, संग्रहालय, गीता मंदिर, पोतरा कुंड और गोकुल गांव का भ्रमण कराया जाएगा.

तीसरे दिन बरसाना के मंदिरों में दर्शन

यात्रा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को बरसाना स्थित राधारानी मंदिर के साथ इस्कॉन मंदिर और श्री राधा दामोदर मंदिर में दर्शन-पूजन कराया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु लखनऊ के लिए रवाना होंगे. यूपीएसटीडीसी के मुताबिक, पैकेज को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

10,150 रुपये से शुरू होगा पैकेज, ये सुविधाएं शामिल

परिवारों और छोटे समूहों को ध्यान में रखते हुए पैकेज की दरें तय की गई हैं. वातानुकूलित सेडान वाहन के लिए प्रति व्यक्ति 10,400 रुपये और क्रिस्टा वाहन के लिए प्रति व्यक्ति 10,150 रुपये शुल्क निर्धारित है. दोनों श्रेणियों में कम से कम दो यात्रियों का होना जरूरी है. पैकेज में आवास, नाश्ता, जलपान, हाई-टी, प्रशिक्षित गाइड और स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है. हालांकि दोपहर और रात के भोजन का खर्च यात्रियों को स्वयं उठाना होगा.

बढ़ रही ब्रज क्षेत्र की लोकप्रियता

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस पहल से कृष्ण-ब्रज सर्किट को मजबूती मिलेगी और देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक प्रदेश की धार्मिक विरासत पहुंचेगी. उनके अनुसार, 2025 में मथुरा में 10.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे थे. वहीं, 2026 के पहले तीन महीनों में करीब 1.90 करोड़ पर्यटकों के आगमन से ब्रज क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा अयोध्या रामनगरी का नया मार्ग, दशरथ पथ से बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन की कनेक्टिविटी


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola