गया जी में बिजली करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के बंडी गांव में मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय कर्मेंद्र यादव की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : कोंच थाना क्षेत्र के बथानी के बंडी गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय कर्मेंद्र यादव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मोटर चालू करने के दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

डीएसपी के आश्वासन के बाद माने लोग

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन