हाजीपुर में नए SP का पहला एक्शन, देर रात गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Shubhank Mishra IPS: वैशाली के नए एसपी शुभांक मिश्रा ने पदभार संभालते ही देर रात हाजीपुर शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गोलीबारी वाली जगह का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Shubhank Mishra IPS:
वैशाली के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. जिम्मेदारी संभालने के बाद देर रात उन्होंने हाजीपुर शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गोलीबारी वाली जगह पर पहुंचे एसपी

गश्त के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां एक दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए.

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता का आकलन किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.

एसडीपीओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

देर रात हुए इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया.

लोगों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

एसपी की इस सक्रियता को लेकर शहरवासियों में सकारात्मक संदेश गया है. लोगों का कहना है कि नए एसपी के मैदान में उतरने से अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है. लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह सक्रिय और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन