हाजीपुर में प्रतिभा को मिला सम्मान, 533 मेधावियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान; छात्रों ने की प्रभात खबर की सराहना
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभात खबर ने जिले के मेधावी छात्रों काे सम्मानित किया. शहर के राज पैलेस में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह से ही छात्रों एवं अभिभावकों का जुटना शुरु हो गया था. इस साल प्रभात खबर ने जिले के 533 वैसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: हाजीपुर शहर के हथसारगंज स्थित राज पैलेस सभागार में सोमवार को प्रभात खबर द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचईडी विभाग के मंत्री संजय सिंह, नगर परिषद के सभापति डॉ संगीता कुमारी, शिक्षाविद् दामोदर प्रसाद सिंह, दी डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधी रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, डॉ नितेश शुक्ला, गुरुकुल क्लासेज के चंदन कुमार व सुमित जायसवाल और गोल के प्रतिनिधि गौरव कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम में पूरे वैशाली जिले भर से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 533 छात्र-छात्राओं को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया.

सुबह 9 बजे से ही जुटने लगी थी छात्रों एवं अभिभावकों की भीड़
शहर के राज पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में भी सुबह 9 बजे से ही जुटने लगे थे. शुभारंभ के बाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सभी अतिथियों को प्रभात खबर परिवार की ओर से बुके एवं मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया. वहीं मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के सभी सभी प्रायोजकों को मोमेंटो से सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद छात्रों के चेहरे पर मुस्कान तैर गयी. छात्रों ने प्रभात खबर को सबसे बेस्ट एवं पसंदीदा अखबार बताया.

मुख्य अतिथि ने किया छात्रों को संबोधित
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचईडी विभाग के मंत्री संजय सिंह ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. इन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने किसी अन्य कार्यों में कटौती कर भी अपने बच्चे को पढ़ाएं. बच्चे जब पढ़ेंगे तभी आगे चलकर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे. इन्होंने प्रभात खबर द्वारा इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए पूरी प्रभात खबर टीम को बधाई दी. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से प्रतिभावान छात्रों के साथ साथ अन्य छात्रों में भी उर्जा का संचार बढ़ता है. प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं को मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

सम्मान पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे
उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने शहर के स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन, गर्ल्स हाई स्कूल समेत अन्य कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान दसवीं पास छात्रा रिया रानी ने बताया कि प्रभात खबर के इस कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा है. आगे सम्मान मिलने के बाद आगे और भी कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करेंगे ताकि आगे भी ऐसे कार्यक्रम में फिर से सम्मानित होने का मौका मिले.
रिया ने बताया कि उसे आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना है. बैकुंठपुर हाई स्कूल की छात्रा जुगनू कुमारी ने बताया कि प्रभात खबर छात्रों के लिए सबसे बेस्ट अखबार है. इसका कैंपस पेज छात्रों के लिए काफी कुछ जानकारी देती है. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान मिलने से आगे भी मजबूत इरादे के साथ पढ़ाई करने का हौसला मिला है. बच्चों ने कहा थैंक यू प्रभात खबर.

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को इन्होंने किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने संबोधित करते हुए छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाने को कहा. इसके साथ ही इन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के मोबाइल चेक करते रहने और इनके सर्किल एवं दोस्तों के बारे में जानकारी लेते रहने की अपील की. इस दौरान गोल के प्रतिनिधि गौरव कुमार सिंह, शिक्षाविद दामोदर प्रसाद सिंह, शिक्षक पंकज कुमार सिंह और आर्यन स्कूल आफ साइंस के राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










