वैशाली के युवाओं ने 70वीं BPSC परीक्षा में लिखी सफलता की नई कहानी, राजस्व अधिकारी से सप्लाई इंस्पेक्टर तक बने गांव के सितारे, SDPO ने किया सम्मानित

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

महनार में बीपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करते एसडीपीओ प्रवीण कुमार। फोटो- प्रभात खबर

BPSC Success Story: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर महनार के युवाओं ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. राजस्व अधिकारी, सप्लाई इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

हाजीपुर से (कृत्यानंद सिंह) की रिपोर्ट
BPSC Success Story: 70वीं बीपीएससी परीक्षा (70th BPSC Result) के परिणाम ने वैशाली जिले के महनार अनुमंडल की कई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान दी है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर युवाओं ने कठिन मेहनत और लगन के दम पर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई है. इन सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है. सोमवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने इन युवाओं को सम्मानित कर उनकी सफलता को नई पहचान दी.

एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी को सम्मानित किया. इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, पौधा एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई.

BPSC Result: मेधावी अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में देसरी प्रखंड के उफरौल निवासी एवं राजस्व अधिकारी पद पर चयनित सौरभ कुमार, नगर परिषद महनार के फतेहपुर कमाली निवासी एवं सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित लक्ष्मी प्रसाद तथा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी पंचायत निवासी नेहा कुमारी शामिल थीं. सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

युवा प्रतिभाएं हैं समाज की असली प्रेरणा

इस अवसर पर एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने सफल अभ्यर्थियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं की सफलता पूरे समाज को एक नई दिशा और प्रेरणा देती है. उनकी ये उपलब्धियां क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कठिन परिश्रम और पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत करता है तथा युवाओं के भीतर एक नए आत्मविश्वास का संचार करता है.

29 जून को फिर सजेगा सम्मान का मंच

एसडीपीओ ने अपनी आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि महनार अनुमंडल की मेधा को आगे बढ़ाने का यह सिलसिला जारी रहेगा. इसी क्रम में आगामी 29 जून को महनार अनुमंडल क्षेत्र से बिहार पुलिस, होमगार्ड, जेईई, नीट एवं भारतीय सेना में चयनित होने वाले सभी स्थानीय अभ्यर्थियों को भी एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन द्वारा चयनित युवाओं की एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है, ताकि कोई भी प्रतिभावान युवा इस सम्मान से वंचित न रह जाए.

सूची तैयार करने में सहयोग की अपील

उन्होंने आम जनता और प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि उनके आस-पड़ोस में मौजूद ऐसे सभी सफल अभ्यर्थियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराकर सूची तैयार करने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि क्षेत्र की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा सके. उल्लेखनीय है कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा परिणाम में महनार अनुमंडल क्षेत्र के पांच युवाओं ने सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. इन युवाओं की इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवारों में, बल्कि पूरे महनार क्षेत्र में खुशी, गौरव और भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Also Read: वैशाली: पूर्व प्रमुख की विरासत को बेटे ने दिया नया मुकाम, BPSC में सफलता पाकर बने राजस्व अधिकारी

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन