बेटे के लिए निकनेम सोच-सोचकर हो गए हैं परेशान? ये 30 नाम कर देंगे आपका काम आसान
बेटे के लिए क्यूट और मॉडर्न निकनेम Ai image
Baby Boy Nicknames: अगर आप भी अपने लाडले के लिए एक छोटा, प्यारा और मॉडर्न निकनेम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां आपको 30 ऐसे चुनिंदा निकनेम्स मिलेंगे, जो सुनने में क्यूट, बोलने में आसान और हर किसी को पसंद आने वाले हैं. अपने बेटे के लिए इनमें से कोई भी नाम बेझिझक चुन सकते हैं.
Baby Boy Nicknames: घर पर एक बेटे का जन्म होते ही पूरे परिवार में एक अलग ही तरह की खुशी की लहर दौड़ जाती है. बच्चे का जन्म होते ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और हर कोई चाहता है कि इस नन्हीं सी जान को कोई परेशानी या फिर तकलीफ न हो. जब बात जिम्मेदारियों की आती है, तो इन्हीं में से एक होती है बच्चे के लिए निकनेम चुनने की. माता-पिता और परिवार वाले अपने लाडले के लिए एक ऐसा नाम चुनना चाहते हैं जो सिर्फ सुनने में प्यारा ही न हो, बल्कि बोलने में भी आसान हो. अक्सर ऑफिशियल या फिर बाहर बुलाने वाले नामों को तो पैरेंट्स बहुत ही सोच-समझकर रख लेते हैं, लेकिन घर पर प्यार से बुलाने के लिए एक छोटा और क्यूट निकनेम ढूंढना भी किसी टास्क से कम नहीं होता है. अगर आप भी अपने बेटे के लिए एक प्यारा और क्यूट सा निकनेम ढूंढ रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है. आज हम आपके लिए 30 बेहद ही मॉडर्न और चुनिंदा निकनेम्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप बिना किसी सेकंड थॉट के अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
आपके बेटे के लिए मॉडर्न और क्यूट निकनेम्स
- आश – इस नाम का अर्थ होता है उम्मीद या आशा.
- वीर – बहादुर बच्चे के लिए यह एक क्लासिक और छोटा सा नाम है
- कवि – अगर आप अपने बेटे के लिए कुछ यूनिक चाहते हैं, तो यह नाम परफेक्ट चॉइस है।
- रे – इसका अर्थ होता है प्रकाश की किरण।
- नील – यह नाम शांत और गंभीर स्वभाव को दर्शाता है।
- आर्यन – वैसे तो यह पूरा नाम है, लेकिन प्यार से ‘आरू’ या ‘आर्यन’ बुलाना भी अच्छा लगता है।
- चीकू – यह एक एवरग्रीन और बेहद ही प्यारा घरेलू नाम है।
- लड्डू – गोल-मटोल और क्यूट बच्चों के लिए यह नाम सबसे बेस्ट है।
- मिशू – यह नाम सुनने में बहुत ही सॉफ्ट और मॉडर्न लगता है।
- गोल्डी – जो बच्चा आपके जीवन में सोने जैसी चमक लेकर आया हो।
- सनी – हमेशा मुस्कुराते रहने वाले बच्चे के लिए यह नाम बेस्ट है.
- काबू – यह एक थोड़ा अलग और मजेदार नाम है।
- कबीर – यह एक छोटा और बेहद ही अफेक्टिव नाम है.
- रियान – इसका मतलब राजा या छोटा राजा होता है।
- युवान – इस नाम का अर्थ होता है युवाओं की तरह एनर्जी से भरपूर।
- अयांश – इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता का अंश या भगवान का तोहफा।
- इवान – इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का सुंदर उपहार।
- कियान – इस नाम का अर्थ होता है राजाओं जैसी खूबियों वाला।
- कान्हा – यह भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम जताने वाला सबसे सुंदर नाम है.
- आरव – यह एक शांति और सुकून देने वाला नाम है.
- विवान – इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण जैसा और फ्रेश।
- दर्श – इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और देखने लायक।
- शिवा – इस नाम का अर्थ होता है सादगी और शक्ति का प्रतीक।
- अद्विक – इस नाम का अर्थ होता है जो दुनिया में सबसे अनोखा हो।
- आदि – इस नाम का अर्थ होता है शुरुआत या प्रथम।
- अब्बू – प्यार से बुलाने के लिए एक छोटा सा शब्द।
- शायन – यह एक बेहद बहुत ही शालीन नाम है.
- जैक – यह एक वेस्टर्न और मॉडर्न टच देने वाला नाम है.
- रॉन – यह एक छोटा, क्रिस्प और बोलने में आसान नाम है.
- सोनू – यह सालों से चला आ रहा सबसे भरोसेमंद और प्यारा नाम है.
ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास
ये भी पढ़ें: मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










