हाजीपुर में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का बढ़ा हौसला, तालियों से गूंजा सभागार

Updated:
विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: हाजीपुर के राज पैलेस में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का शुभारंभ. पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026:(गोपाल कुमार राय) प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के सीबीएसई, आइसीएसइ तथा बिहार बोर्ड के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जब एक-एक समूह को मंच पर बुलाया जाने लगा, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. प्रभात खबर सम्मान पाकर जिले के मेधावी बच्ची की खुशी का ठिकाना न रहा.

अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावक हुए अभिभूत

कार्यक्रम के दौरान अपने बच्चे एवं बच्चियों को सम्मानित होते देख उनके साथ आए अभिभावक भी अभिभूत हो उठे. सम्मान समारोह में उत्सवी माहौल के बीच जब वैशाली जिले की प्रतिभाएं मंच पर सम्मानित हो रही थी, तो तालियों की गड़गड़ाहट उनके हौसले को उड़ान दे रही थी. सोमवार को शहर के हथवारगंज स्थित राज पैलेस में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 के मौके पर मौजूद शिक्षाविदों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

प्रभात खबर की यह पहल काबिले तारीफ

कार्यक्रम में शामिल होने आये छात्रों के अभिभावकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रभात खबर की वह पहल काबिले तारीफ है. सम्मानित हुए छात्र-छात्रओं में से अनेक ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि प्रभात खबर ने जो सम्मान दिवा इससे हमारा हौसला बढ़ा है और अपना लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिली है. प्रभात खबर का सम्मान पाकर गैौरवान्वित महसूस कर छात्रों एवं छात्राओं ने कहा कि पूरी कोशिश करना कि आगे की पढ़ाई भी काफी मन लगाकर करेंगे और आगे भी टॉप कर फिर से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त करेंगे.

प्रभात खबर अखबार है छात्रों की पहली पसंद

कार्यक्रम में सम्मानित छात्रों ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रभात खबर खासकर छात्र छात्राओं के लिए बेस्ट न्यूज पेपर के रूण में पसंद किया जाता है. इस अखबार के माध्यम से सम्मान पाने का जो अवसर मिला है इससे छात्रों में एक नई ऊर्जा भर दी है.

ALSO READ: भरत तिवारी एनकाउंटर में आया नया मोड़, 24 जून को महापंचायत, 10 हजार से ज्यादा लोग बिहार-यूपी से जुटेंगे

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन