महुआ में देशभक्ति का दिखा जोश, छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश
साइकिल रैली में छात्राओं के साथ शामिल प्राचार्य
Mahua 'Har Ghar Tiranga' Campaign : हाजीपुर के महुआ क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. स्कूली छात्र-छात्राएं साइकिल रैली, प्रभात रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे हैं.
Mahua 'Har Ghar Tiranga' Campaign : हाजीपुर के महुआ क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में साइकिल रैली, प्रभात रैली, पेंटिंग, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
साइकिल रैली निकालकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां चल रही हैं. कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली और क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
प्रभात रैली और नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी शिक्षकों के सहयोग से प्रभात रैली, पेंटिंग, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है. बच्चों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया. स्कूलों में आयोजित गतिविधियों से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना हुआ है.
शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षकों की भी सक्रिय भूमिका रही. शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कांति कुमारी, अमित कुमार, पिंकी कुमारी, अमोद कुमार, अरुण कुमार, सकिंदर कुमार, ललित दास, अरविंद कुमार, प्रभुदयाल राम, मो. अनवारुल, अरुण अलबेला, अशर्फी दास और शिल्पी कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रमों में सहयोग किया.
बच्चों के जरिए घर-घर पहुंच रहा संदेश
विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश पहुंचाना है. साइकिल रैली, प्रभात रैली और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी से अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : हाजीपुर में मत्स्यपालकों के लिए पहल, 31 हजार टन से अधिक मछली उत्पादन, 1000 लोगों को मिला रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










