सहरसा में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन, DM की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
सहरसा - बैठक करते डीएम व अन्य
Saharsa News: सहरसा में दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सहज और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई. बैठक में मतदाता पंजीकरण से लेकर जागरूकता अभियान तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Saharsa News: निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की सहज और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय डीएमसीएई की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने की. इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
जिले में 11 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 11,356 दिव्यांग मतदाता हैं. इनमें 3,060 दृष्टिबाधित, 4,699 चलन संबंधी दिव्यांग, 1,019 वाक एवं श्रवण बाधित तथा 2,578 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित इस समिति की बैठक निर्धारित अंतराल पर आयोजित की जाती है, ताकि दिव्यांग मतदाताओं की समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके.
इसे भी पढ़ें: पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.
मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन पर जोर
बैठक में सभी योग्य दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचक सूची में चिह्नित करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने, नाम संशोधन, विलोपन और स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही शिकायत निवारण और मतदान केंद्रों से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.
वोटर हेल्पलाइन ऐप और सक्षम ईसीआई ऐप के उपयोग पर जोर
जिलाधिकारी ने वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप और सक्षम ईसीआई ऐप के व्यापक उपयोग और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
Saharsa News: सोशल मीडिया के जरिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
बैठक में गैर सरकारी संगठनों और सिविल सोसाइटी संगठनों की भागीदारी बढ़ाने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










