सरायकेला में ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस, खिलाड़ियों में दिखा जोश  

Updated:
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ करते नप अध्यक्ष

Seraikela Cross Country Race: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सरायकेला-खरसावां में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में खेलों को स्वस्थ, नशामुक्त और अनुशासित समाज निर्माण का प्रभावी माध्यम बताया गया.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Cross Country Race : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संस्थाओं और खेल संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 

दौड़ में खिलाड़ियों का दिखा जोश 

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, सरायकेला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सिकंदर महतो, जिला खेल संगठन के सचिव दिलदार अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया.

खेलों से स्वस्थ और नशामुक्त समाज का संदेश 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, मित्रता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशाखोरी, पर्यावरण प्रदूषण और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी चुनौतियां समाज के सामने गंभीर रूप से मौजूद हैं. इन समस्याओं से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां हैं. युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है.

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

मनोज कुमार चौधरी  ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा हाल ही में बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में तीन नए खेल मैदानों को जनता को समर्पित किया गया है, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की सहायता के लिए स्पोर्ट्स बैंक की भी शुरुआत की गई है. उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही सरायकेला मैदान में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था.मौके पर कई प्रतिभागी उपस्तित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola