बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर एफआइआर

बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर एफआइआर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया: बिजली विभाग के निर्देश पर पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कनीय विद्युत अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध पाकुड़िया थाना में मामला दर्ज किया गया है. अभियान के दौरान राजपोखर निवासी आलम बाबू अंसारी को मीटर बाईपास कर अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया. वहीं, अफजाल अंसारी को पोल से सीधे टोका लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. उक्त दोनों पर 10,125 रुपये का जुर्माना लगाया गया.इसके अलावा लकड़ापाहाड़ी में फुरकान अली को पोल से डायरेक्ट टोका लगाकर 1 एचपी का मोटर चलाते हुए पकड़ा गया, जिस पर 18,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया.इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कांड संख्या 19/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola