फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

डिग्री कॉलेज घाटचोरा में बुधवार को प्राचार्य नेतृत्व में फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
महेशपुर. डिग्री कॉलेज घाटचोरा में बुधवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में गांधी फैलो गौरव की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-आइडीए- 2025 में फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही कालाजार कल लेकर भी चर्चा भी की. वही पीरामल फाउंडेशन के कर्मी ने बताया कि अपने परिवार, समाज एवं गांव में इस रोग से बचने के लिए जागरुकता चलाया गया. दवा के सेवन को लेकर प्रेरित किया गया. बताया कि जो छात्र-छात्रा कालाजार के रोगियों को अस्पताल लाने में सहायता करेंगे, उन्हें 500 रुपये दिया जायेगा. सरकार की ऐसी सुविधा के बावजूद हम अगर ऐसी बीमारी से ग्रसित होते हैं तो अपना कर्तव्य भूल रहे हैं, जो व्यक्ति और समाज के लिए हानिकारक है. मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ मसूद अहमद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




