प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम

प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम
प्रतिनिधि, पाकुड़िया: गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान खजूरडंगाल, बोननोग्राम, बीचपहाड़ी, गणपुरा, बनियापसार, पाकुड़िया, बसंतपुर, डोमनगड़िया, बड़ा सिंहपुर, फुलझींझरी समेत अन्य पंचायतों में मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति रही. पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन ने अपने पंचायत कार्यालय में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के नए जॉबकार्ड पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई. इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम रोजगार सेवक और ग्रामीण भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










